आजम से पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनीता की नहीं हुई मुलाकात:घर के बाहर 6 घंटे बैठकर करती रहीं इंतजार, बोलीं- आज़म खान कहीं नहीं जाएंगे

रामपुर में सपा की पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनीता यादव बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आजम खान के घर के बाहर बैठीं रहीं। लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। पार्टी में लंबे समय से सक्रिय अनीता यादव का यह इंतजार व्यर्थ चला गया। अनीता यादव ने कहा- आज़म खान कहीं नहीं जाएंगे, मैं भी पार्टी में रहूंगी। चुनाव लड़ाने का दर्द याद आया अनीता यादव ने कहा कि पार्टी के आदेश पर उन्होंने कभी सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का चुनाव लड़ाया था। उस समय वे पूरी ताकत से उतरी थीं। लेकिन आज उन्हीं को दरवाजे पर बैठकर लौटना पड़ा। नदवी और आज़म की खाई में फंसीं अनीता पार्टी सूत्रों का कहना है कि पिछले लोकसभा चुनाव में जब अखिलेश यादव ने नदवी को टिकट दिया था। तब आज़म खान का खेमा नाराज था। यही वजह है कि अनीता यादव आज उस खींचतान का शिकार नजर आईं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि नदवी और आजम के बीच की खाई अब अनीता यादव के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर