आजम खान सपा नेता रहे, आगे भी रहेंगे:सपा नेता अरविंद सिंह गोप बोले-भाजपा के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
23 महीने जेल में बिताने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान रिहा हो गए हैं। रिहाई के बाद वह सीधे रामपुर पहुंचे। इस बीच उनके बीएसपी में शामिल होने की खबरें सामने आईं। सूत्रों के मुताबिक आजम खान की पत्नी ने लखनऊ में बीएसपी प्रमुख मायावती से मुलाकात की थी। हालांकि, समाजवादी पार्टी ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप ने स्पष्ट किया कि आजम खान हमेशा से सपा के नेता रहे हैं और आगे भी रहेंगे। गोप ने कहा कि आजम खान ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भरोसा जताया कि आजम खान के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे खत्म होंगे। वह फिर से गरीब, किसान और नौजवानों की सेवा करेंगे। गोप ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि आजम खान को परेशान करने के लिए उन पर झूठे मुकदमे लादे गए। उन्होंने कहा कि जनता ने देखा है कि भाजपा ने उनके साथ अन्याय किया। अब उम्मीद है कि सरकार उन पर कोई नया मुकदमा नहीं लगाएगी।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply