आगरा में शुरू हुआ अग्रसेन जंयती महोत्सव:निकाली गई आमंत्रण यात्रा, तीन दिन चलेंगे कार्यक्रम

आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज़ इस बार भी पूरे श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ हुआ। कर्मयोगी एनक्लेव, कमला नगर स्थित अग्र मिलन समिति द्वारा शनिवार को दो भव्य कार्यक्रमों आमंत्रण यात्रा और मेहंदी-संगीत समारोह का आयोजन किया गया। आमंत्रण यात्रा ने बढ़ाया उत्सव का जोश शनिवार सुबह फव्वारा चौक से आमंत्रण यात्रा की शुरुआत हुई। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयकारों के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के बंधु, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। दर्जनों वाहनों पर झंडियाँ लगाकर लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। यात्रा के मार्ग में समाज के लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जिससे माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया। शाम को हुआ मेहंदी और संगीत का रंगारंग आयोजन शाम को महाराजा अग्रसेन डीसी गोयल के निवास स्थान पर मेहंदी एवं संगीत समारोह का आयोजन किया गया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर आईं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। मेहंदी रस्म के माध्यम से परंपरा और संस्कृति की झलक दिखी, वहीं गीत-संगीत ने वातावरण को उल्लास से भर दिया। 22-23 सितंबर को होंगे मुख्य कार्यक्रम समिति अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि: 22 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे हवन और शाम 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 23 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस बार विशेष रूप से 18 गोत्रों की स्मृति में 18 द्वार बनाए जा रहे हैं। साथ ही 18 राजाओं की झांकी भी 18 घोड़ों पर सवार होकर निकाली जाएगी। कर्मयोगी चौराहे पर अग्रोहा धाम की तर्ज पर भव्य महल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कानपुर से बुलाए गए कारीगर कार्यरत हैं। महाराजा अग्रसेन का गौरवशाली इतिहास पवन बंसल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन को प्रभु श्रीराम का वंशज और अग्रवाल व अग्रहरि समाज का संस्थापक माना जाता है। उन्होंने व्यापारियों के नगर अग्रोहा की स्थापना की थी। उनके वंशजों में 18 गोत्र माने जाते हैं। प्रमुख लोग रहे उपस्थित कार्यक्रम में समिति महामंत्री संजय अग्रवाल (तोती भाई), कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र मंगल, हरीश गोयल, पवन अग्रवाल, सह-सचिव सुमित गर्ग, संचित गोयल, मीडिया प्रभारी शुभम अग्रवाल, पार्षद कंचन बंसल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर