आगरा में अभी और सताएगी गर्मी, बढ़ेगा तापमान:पिछले 10 सालों में इस 22 सितंबर को दूसरी बार रही सबसे अधिक गर्मी

यूपी के कई जिलों में भले ही झमाझम बारिश हो रही हो लेकिन आगरा में अभी भी गर्मी परेशान कर रही है। दिन में तेज धूप निकल रही है। इससे दिन ही नहीं, रात का तापमान भी काफी बढ़ा हुआ है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 22 सितंबर को पिछले 10 सालों में इस साल दूसरी बार सबसे अधिक तापमान रहा। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। सबसे अधिक तापमान किस वर्ष रहा मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, 22 सितंबर 2025 को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इसी डेट में सबसे अधिक अधिकतम तापमान वर्ष 2020 में रहा था। 22 सितंबर 2020 को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। देखें पिछले 10 सालों में 22 सितंबर को तापमान की स्थिति… पिछले 5 दिनों के तापमान की स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं गया। न्यूनतम तापमान भी 25.6 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं रहा। पिछले 5 दिनों में सबसे अधिक गर्म रात 18-19 सितंबर को रही। इस दोनों तारीखों में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले 5 दिनों तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान: और गर्म होंगी रातें मौसम विभाग की मानें तो आगरा में गर्मी और बढेंगी। दिन की अपेक्षा रात का अधिक तापमान बढ़ेगा। अगले 6 दिनों में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 27 सितंबर को बादल छाये रह सकते हैं, अन्य दिनों में तेज धूप निकलेगी। ये रह सकती है तापमान की स्थिति…

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर