अयोध्या में ब्राह्मण समाज ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ:ब्राह्मण महाकुंभ की अनुमति न देने पर दर्ज कराया विरोध
अयोध्या के भरत कुंड में प्रस्तावित ब्राह्मणों के महाकुंभ पर शासन-प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने से व्यथित ब्राह्मण समाज ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। देशभर से आए ब्राह्मण प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश के शासन-प्रशासन के अधिकारियों की बुद्धि शुद्ध करने के उद्देश्य से यह यज्ञ किया। संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी कई दशकों से ब्राह्मण समाज के उत्थान और जागरण के लिए प्रयासरत हैं। वे आर्थिक आधार पर आरक्षण और पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू करने जैसे पांच प्रमुख बिंदुओं पर आंदोलन चला रहे हैं। इसी क्रम में, सवर्ण समाज, विशेषकर ब्राह्मणों के गिरते आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक स्तर को सुधारने के लिए एक संयुक्त प्रबुद्ध सम्मेलन भरत कुंड के हनुमान भरत मिलाप मंदिर पर आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में देशभर के ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों को चिंतन-मंथन के लिए जुटना था। हालांकि, सरकार के निर्देश पर अयोध्या धाम के शासन-प्रशासन ने इस सम्मेलन को जातीय और राजनीति से प्रेरित मानते हुए रोक लगा दी। इस निर्णय से ब्राह्मण समाज के लोग आहत हुए। इस रोक के बाद, दूर-दराज से आए ब्राह्मण संगठन के लोगों ने देश और प्रदेश के शासन-प्रशासन के लोगों की बुद्धि शुद्ध करने के लिए यज्ञ किया। उन्होंने रामलला के धाम अवध प्रांत अयोध्या से प्रार्थना की। इस अवसर पर दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राधेश्याम शर्मा, झारखंड से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित भृगनंदन पांडे और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. अर्जुन पांडे, प्रयाग से राष्ट्रीय लेखा परीक्षक आर.के. पांडे, बलिया से राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री दद्दन मिश्र, वाराणसी से राष्ट्रीय महामंत्री बसंत राय और कानपुर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेषनारायण त्रिवेदी ‘पप्पू’ सहित डॉ. दिनेश तिवारी, विकास पांडे, उत्तम पांडे, घनश्याम तिवारी, ब्रह्मदीन पांडे, अजय तिवारी, कृष्णानंद पांडेय, पुरुषोत्तम तिवारी, ब्रिज किशोर पांडे, दिवाकर पांडे, रमेश दुबे, दुर्गा प्रसाद तिवारी, आफत बीरबली चौबे, जयचंद पांडे और लक्ष्मी नारायण तिवारी जैसे कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/VSXMdTP
Leave a Reply