अयोध्या में 17.47 लाख की खाद्य सामग्री जब्त:67 किलो खराब मिठाई नष्ट, 6 नमूने जांच को भेजे गए
अयोध्या में दीपावली और भाई दूज के त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभाग ने 17.47 लाख रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की। साथ ही, 67 किलोग्राम दूषित मिठाई को नष्ट किया गया और जांच के लिए कुल छह नमूने विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। टीम ने दर्शन नगर के सरायरासी स्थित ओम इंडस्ट्री से नमकीन का एक नमूना लिया और 1.60 लाख रुपये मूल्य की 800 किलोग्राम नमकीन जब्त की। इसके अलावा, हरिपुर जलालाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में श्याम कृपा ट्रेडर्स से सेवई का नमूना लिया गया। इसी क्षेत्र में एडब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड से फॉर्च्यून कच्ची घानी तेल का एक नमूना लेने के साथ 14.10 लाख रुपये मूल्य का 705 टिन तेल भी जब्त किया गया। इस दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय सोनी, नंद किशोर यादव और विवेक मौर्य शामिल थे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पीके त्रिपाठी के नेतृत्व में एक अन्य दल ने हरिपुर जलालाबाद स्थित राधिका मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट्स से पनीर और डोडा बर्फी के नमूने लिए। इस दौरान 10,050 रुपये मूल्य की 67 किलोग्राम दूषित मिठाई को नष्ट किया गया। बीएल रोलर फ्लोर मिल से मैदा का नमूना लेने के साथ 1.77 लाख रुपये मूल्य का 5549 किलोग्राम मैदा जब्त किया गया। इस टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनूप सिंह, सुमित चौधरी और शरद पाल भी मौजूद थे। सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद सिंह ने कहा कि जो भी मिलावट खोरी का काम कर रहे हैं इन्हें कताई बक्सा नहीं जाएगा। टीम लगातार अलग-अलग क्षेत्र में छापेमारी कार्यवाही भी कर रही है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Np3kMQV
Leave a Reply