अमेठी में महिला की मौत:कच्ची दीवार गिरने से गाय ने भी तोड़ा दम , परिवार को हर संभव मदद का मिला आश्वासन

अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र स्थित पूरे उमराव मजरे खारा में गुरुवार शाम एक कच्ची दीवार गिरने से 50 वर्षीय महिला और एक गाय की मौत हो गई। यह घटना लगातार हो रही बारिश के बीच हुई।मृतका की पहचान मैका पत्नी साहबदीन गौतम के रूप में हुई है। बताया गया कि गुरुवार शाम लगभग 6 बजे मैका अपने पशुओं को चारा-पानी देने पहुंची थीं। इसी दौरान कच्ची दीवार और उस पर रखा छप्पर भरभराकर उनके ऊपर गिर गया।दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मैका को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।शिवरतनगंज पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खारा, अखिलेश कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर