अंकिता कौशिक बनीं एक दिन की डीएम:हाथरस में मिशन शक्ति अभियान, फरियादियों की समस्याएं सुनीं
हाथरस में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी की छात्रा अंकिता कौशिक को एक दिन के लिए जिलाधिकारी (डीएम) बनाया गया। अंकिता ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी राहुल पांडेय के साथ उनके कार्यालय में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कामकाज का अनुभव प्राप्त किया और विभिन्न कार्यों की जानकारी हासिल की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। मिशन शक्ति 5.0 के तहत यह पहल बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ विकसित करने के उद्देश्य से की गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों में हर्ष… मिशन शक्ति के तहत इस तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेन्द्र नाथ शर्मा ने इसे विद्यालय और सभी शिक्षकों के लिए गर्व का क्षण बताया। अंकिता ने एक दिन के डीएम के रूप में प्रशासनिक कार्यों का अवलोकन कर महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/XeHvOEz
Leave a Reply