UDID कार्ड बनाने में कानपुर को मिला प्रथम स्थान:दिव्यागजनों ने अधिकारियों को किया सम्मानित, बोले -लाभ पहुंचाने में की मदद
कानपुर नगर को यूडीआईडी कार्ड बनाने में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए विकलांग एसोसिएशन ने संबंधित अधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र मैथानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. चिरंजीवी प्रसाद, सुधांशु मिश्रा और वरिष्ठ सहायक विपिन कुमार को अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए काम करने वाले अधिकारियों का सम्मान हमारी सरकार में हो रहा है। उन्होंने कानपुर को यूडीआईडी कार्ड बनाने में प्रथम स्थान मिलना गौरव की बात बताया। विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका संगठन कानपुर में दिव्यांग व्यक्तियों को सरकारी सुविधाएं दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों के सम्मान को महत्वपूर्ण बताया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने कहा कि विभाग का प्रयास दिव्यांगजनों की समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान करना है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्पना कुमारी, आनंद तिवारी, गौरव कुमार, वैभव दीक्षित और रंजीत सिंह सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/X1SzyNY
Leave a Reply