RSS के 2 हजार कार्यकर्ता पथ संचलन में शामिल:कासगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला
कासगंज में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पथ संचलन निकाला। इसमें लगभग 2 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। पथ संचलन का शुभारंभ नदरई गेट स्थित प्रभु पार्क से हवन पूजन और शस्त्र पूजन के बाद हुआ। इस अवसर पर बीजेपी एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी और बीजेपी विधायक देवेंद्र राजपूत भी मौजूद रहे। स्वयंसेवक गणवेश में शहर की सड़कों पर कदम से कदम मिलाकर चले, जिससे उनमें काफी उत्साह दिखा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। इस बार छोटे बच्चों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देखें 3 तस्वीरें… नगर प्रचार प्रमुख डॉ. नरेश नंदन ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के कारण कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अलीगढ़ से आए संघ के कार्यकर्ताओं ने भी इस पथ संचलन में भाग लिया। पथ संचलन के माध्यम से एकता का संदेश दिया जाता है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/CiV0Y2K
Leave a Reply