RSS के 100 वर्ष पूरे, निकाली पथ संचलन यात्रा:अकबरपुर सदर शहर में स्वयंसेवकों ने किया संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने स्थापना दिवस के सौ वर्ष पूरे होने पर रविवार को अकबरपुर सदर शहर में पथ संचलन यात्रा निकाली। संगठन इस वर्ष को ‘स्वर्ण शताब्दी वर्ष’ के रूप में मना रहा है। स्वर्ण शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे साल विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह पथ संचलन यात्रा इन आयोजनों के प्रथम चरण का हिस्सा है। यह यात्रा जनकपुरी मैदान से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों जैसे पावरहाउस गली, ओवरब्रिज और नमस्ते चौराहा से होते हुए वापस जनकपुरी मैदान में समाप्त हुई। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सुनील जी, जिला कार्यवाह शैलेंद्र, नगर संचालक शिवकरन सेंगर, नगर सह संचालक राहुल, धर्मेंद्र दुबे, अमित राजपूत, शिव विलास मिश्रा और रामजी मिश्रा सहित कई अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Wor4fzI