MBBS छात्राओं ने सीखा सेल्फ डिफेंस:कौशांबी मेडिकल कॉलेज में वीडियो से दी गई आत्मरक्षा की टेक्निक

कौशांबी के कदीपुर स्थित स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत नारी आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। मंगलवार को आयोजित सत्र में, प्रो. डॉ. सरस्वती जायसवाल ने छात्राओं को वीडियो के माध्यम से आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. जायसवाल ने छात्राओं को बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक कौशल नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, सजगता और मानसिक संतुलन का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी खतरे की स्थिति में हिम्मत और सूझबूझ ही व्यक्ति का सबसे बड़ा हथियार होती है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह, आचार्य डॉ. सरस्वती जायसवाल, सह-आचार्य डॉ. शारदा सिंह, सहायक आचार्य डॉ. अंकित तिवारी, डॉ. नंदिनी राघव, डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी सहित एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/mSyvW87