DIG और कमिश्नर ने मिशन शक्ति कार्यक्रम में शिरकत की:महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर, कमिश्नर बोलीं- अधिकारों के प्रति जागरुक होना जरूरी

एटा के लिम्रा इंटरनेशनल स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अलीगढ़ रेंज की कमिश्नर संगीता सिंह और डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, स्वस्थ और सशक्त बनाना था। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज 5’ पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं पर अत्याचार और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। उन्हें अपने अधिकारों और कानूनों की जानकारी देने के लिए गांवों और गलियों में चौपालें लगाई जा रही हैं। साथ ही, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया जा रहा है। इसी क्रम में कमिश्नर संगीता सिंह और डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने एटा के लिम्रा इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राओं, महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। उन्होंने अपने संबोधन में उनके अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने पर जोर दिया। कमिश्नर संगीता सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश भर में संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त, शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने एटा में कुछ उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं से बातचीत की और उन्हें पुरस्कृत भी किया। जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए। डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया शारदीय नवरात्र में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति फेस फाइव कार्यक्रम संचालित है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं बालिकाओं छोटी-छोटी बच्चियों को उनके अधिकार कानून और शासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक करना है। हिलाओं बालिकाओं से संवाद हुआ है उनको तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई है। इस दौरान जिलाधिकारी एटा प्रेम रंजन सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह क्षेत्राधिकार संजय सिंह,क्षेत्राधिकारी सकीट कृतिका सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप जैन सिंह लोधी सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा और डेविड सहित जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/ig5J8Ym