CM के कार्यक्रम में महिलाओं ने निभाई अलग अलग जिम्मेदारी:तिलक लगाने से लेकर पीएम पर लिखी पुस्तकें बांटने का काम, महिला पार्षद भी रहीं शामिल

गाजियाबाद में सीएम के कार्यक्रम में महिलाओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई। खासतौर पर महिला पुलिसकर्मियों की डयूटी ऐसे स्टाल पर लगाई गई जहां सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से सम्बंधित प्रदर्शनी के पास भी तैनात रहीं। कार्यक्रम में आने वाले सभी सांसदों, मंत्रियों, भाजपा विधायकों और गणमान्य लोगों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। वहीं प्रधानमंत्री पर लिखी गई पुस्तकें वितरण में भी महिलाओं को जिम्मेदारी दी गईं। प्रधानमंत्री पर लिखी गई पुस्तक सराहनीय गाजियाबाद वार्ड 9 से भाजपा पार्षद और नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य चौधरी शीतल देओल ने कहा कि पूर्व सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किताब लिखी गई है। इसी किताब का विमोचन सीएम योगी आदित्यानाथ ने किया है। उन्होंने कहा कि आज कार्यक्रम में आए गणमान्य लोगों को किताबें वितरण की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन काल से लेकर उनके लिए गए फैसलों, देशहित में उठाए गए कदम। सराहनीय कार्यों को इस किताब में जिक्र किया गया है। भाजपा में महिलाओं को लगातार जोड़ा जा रहा शीतल देओल ने कहा कि मैं पहले मीडिया सेल और महिला संगठन में रह चुकी हूं। भाजपा से पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ी और जीत दर्ज की। महिलाओं को अलग अलग जिम्मेदारी पार्टी में है। भाजपा से मेयर भी महिला हैं। इसलिए महिला पदाधिकारी होने ने नाते हमारी जिम्मेदारी बड़ी है। आज के कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं। ऐसे कार्यक्रमों से मनोबल बढ़ता है डॉ मोनिका गोविल का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों से मनोबल बढ़ता है। आज महिलाएं पीछे नहीं हैं। शिक्षा में सबसे अधिक महिला टीचर सीनियर पदों पर हैं। सीएम के कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा लगा। डॉ मोनिका गोविल ने बताया कि इनग्राम इंस्टीट्यूट महिला डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर होने के साथ छात्राओं को लाया गया। जहां उनकी जिम्मेदारी दी गई।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर