5000 दंगाइयों को दी गई थी दंगे की जिम्मेदारी:दूसरे राज्यों से बुलाकर मस्जिदों में दी गई थी शरण, पुलिस की सूझबूझ से जलने से बचा शहर

बरेली में हुई हिंसा की स्क्रिप्ट कई दिन पहले लिखी जा चुकी थी। आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद की आड़ में पूरे शहर को जलाने की साजिश रची गई थी। इसके लिए 5000 उपद्रवियों की फौज तैयार की गई थी। उन्हें ईंट, पत्थर, पेट्रोल बम और अन्य हथियार भी उपलब्ध करवाए गए थे। लेकिन पुलिस की सूझबूझ से बरेली जलने से बच गया। तौकीर ने सोचा था कि 2010 की तरह 2025 में भी बरेली में दंगा करवाएगा। बिहार और पश्चिम बंगाल से आए थे दंगाई बरेली में दंगा कराने के लिए बिहार और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में लोगों को बुलाया गया था। उन्हें अलग-अलग स्थानों की जिम्मेदारी दी गई थी। यही वजह रही कि बरेली में एक साथ कई जगह हिंसा हुई। बाहर से आए दंगाइयों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। 390 मस्जिदों में रुके उपद्रवी जानकारी के मुताबिक 390 मस्जिदों में दंगाइयों को शरण दी गई। घटना वाले दिन सभी लोग नमाज के बहाने सड़कों पर आए। उसके बाद भीड़ ने पुलिस को टारगेट किया। अधिकारियों के लाख समझाने के बावजूद किसी ने एक न सुनी और पुलिस पर जमकर पथराव किया। पेट्रोल बम फेंके गए। मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया गया। एक पत्रकार की बाइक तोड़ डाली गई। पुलिस जांच में रोज नए खुलासे पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि यह दंगा एक संयोजित साजिश थी, जिसका मकसद सरकार को बदनाम करना था। धर्म की आड़ लेकर तौकीर रज़ा लगातार लोगों को भड़काने का काम कर रहा था। अब तक 73 गिरफ्तार बरेली हिंसा में शामिल 73 दंगाइयों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी तौकीर रज़ा और उनकी पार्टी के नेता नदीम, शमशाद समेत 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 10 मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिनमें से 7 मुकदमों में तौकीर रज़ा नामजद है। पुलिस अब तक एक आरोपी का हाफ एनकाउंटर कर चुकी है, जबकि एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है। डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति चिन्हित प्रशासन अब तक डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति चिन्हित कर चुका है। इनमें वे संपत्तियां हैं जो तौकीर रज़ा के रिश्तेदारों, मददगारों और उन्हें शरण देने वालों की हैं। पुलिस ने सबसे पहले तौकीर रज़ा को शरण देने वाले फरत के होटल स्काईलार्क को सील किया। इसके बाद फरत के रिश्तेदार आरिफ का लॉन और होटल भी सील किया गया। मंगलवार को पुलिस ने 1000 वर्गमीटर में बने हाजी शराफत खान के हमसफर मैरिज लॉन को सील किया। इसके अलावा तौकीर के रिश्तेदार के यहां मंगलवार को बुलडोजर चला। समाजवादी पार्टी के पार्षद ओमान रज़ा के गैराज को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/AWZbzCy