5वीं शादी के डर से की पिता की हत्या:सोते समय तमंचे से किया फायर, बोला- होने वाली पत्नी को सारी प्रॉपर्टी देने वाले थे

बांदा में बेटे ने पिता की 5वीं शादी की डर से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे को लगा कि पिता की शादी के बाद संपत्ति में एक और हिस्सेदारी बढ़ जाएगी। उन्होंने होने वाली पत्नी को सारी प्रॉपर्टी देने का वादा किया था। इस कारण उसने पिता के ही दोस्त के साथ मिलकर सोते समय तमंचे से पिता पर फायर कर दिया। अगले दिन सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की। शक के आधार पर बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब जानिए पूरा मामला… मामला नरैनी थाना क्षेत्र हड़हा गांव का है। यहां मंसूर खान (45) अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने चार शादी की थी। चारों पत्नियों की मौत हो चुकी है। उनके एक बेटा और बेटी है। 26 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे मंसूर की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेटा मासूक और बहू कमरे में सो रहे थे। उसकी 8 महीने पहले शादी हुई थी। वहीं मासूक की बहन दूसरे कमरे में थी। वह पैर से दिव्यांग है। रात में गोली चलने की आवाज सुनीं तो बहन को लगा कहीं पटाखा फूटा है, इसलिए ध्यान नहीं दिया। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए बनाई टीम अगल दिन सुबह मंसूर का बेड पर लहूलुहान हालत में शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। बेटे मासूक खान (22) की तहरीर पर नरैनी थाने में मामला दर्ज किया गया। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ नरैनी, कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में टीमें गठित की। क्राइम सीन की बारीकी से जांच की। किसी परिचित के शामिल होने का शक था पुलिस को शुरू में ही किसी परिचित के वारदात में शामिल होने का शक था। जांच और करीबियों से पूछताछ के दौरान पुलिस का शक बेटे मासूक खान पर गहराया। मासूक खान को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने सहयोगी की मदद से हत्या करना स्वीकार किया। जमीन बेची, पिता ने सिर्फ 5 लाख दिए मासूक ने पुलिस को बताया– उसके दादा ने सेवा सत्कार के बदले अपनी मृत्यु से पहले 6 बीघा जमीन उसके नाम कर दी थी। उसके पिता ने उसकी शादी करवाने और घर बनवाने के नाम पर उसकी 4 बीघा जमीन 44 लाख रुपए में बेच दी, लेकिन उसे केवल 5 लाख रुपए दिए। साथ ही, घर बनवाकर आधे घर पर कब्जा कर लिया। 5वीं पत्नी को संपत्ति देने का किया था वादा मासूक के अनुसार, उसके पिता ने वादा किया था कि मरने से पहले वह अपनी 3 बीघा जमीन उसके नाम कर देंगे। लेकिन मासूक को पता चला उसका पिता 5वीं शादी करने जा रहा है। उसने होने वाली पत्नी को शादी से पहले अपनी पूरी संपत्ति उसके नाम करने का वादा किया है। वहीं मासूक के पिता मंसूर ने अपने करीबी इकबाल हुसैन (51) को भी 7 बिस्वा जमीन बेचने का वादा किया, लेकिन वह उसे बेच नहीं रहा था। इस कारण इकबाल हुसैन भी मंसूर से नाराज था। इसलिए उन्हें प्लान में शामिल किया। जमीन देने का लालच दिया। उससे तमंचे की व्यवस्था कराई। इसके बाद रात में गोली मारकर पिता की हत्या कर दी। ———————————– यह खबर भी पढ़ें… यूपी में चल रहे अफ्रीकन-रशियन गर्ल्स के सेक्स रैकेट:स्पा सेंटर्स में एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर कस्टमर्स फंसा रहे; देखें स्टिंग अफ्रीकन… रशियन… थाई… ये लड़कियां जिस्मफरोशी के लिए खुद की नुमाइश कर रही हैं। यूपी में स्पा सेंटर की आड़ में इंडियन और थाई गर्ल्स से वैश्यावृत्ति कराना आम बात है। अब इन स्पा सेंटरों में काम्पिटिशन इतना बढ़ गया कि ये कस्टमर्स को फंसाने के लिए अफ्रीकन और रशियन गर्ल्स का सेक्स रैकेट चला रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर गली-चौराहे तक इनके एजेंट एक्टिव हैं, जो लड़कियां उपलब्ध करा रहे। दूसरी ओर, स्पा सेंटर्स में मसाज लेने जाने वालों को एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर जाल में फंसाया जा रहा। पढ़ें पूरी खबर…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/ubHkjKs