30 लोगों ने घर में घुसकर दीवार गिराई:बाराबंकी में दबंगों का कहर, परिवार कमरे में कैद

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में कोतवाली नगर क्षेत्र के लिल्हौरा वार्ड में एक परिवार को दबंगों ने दहशत में डाल दिया। करीब 30-35 लोगों का समूह लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर पीड़ित के घर पहुंच गया। घटना उस समय हुई जब परिवार के अधिकतर सदस्य घर से बाहर थे। दबंगों में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। पालतू कुत्ते के भौंकने पर पीड़ित के पिता ने बाहर झांका। उन्होंने देखा कि बरामदे में कई लोग लाठी-डंडों के साथ खड़े हैं। वे गाली-गलौज कर रहे थे और धमकियां दे रहे थे। परिवार के सदस्यों ने एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। उन्होंने डायल 112 और परिवार के अन्य सदस्यों को फोन किया। इस बीच दबंगों ने 10 फीट ऊंची दीवार गिरा दी। वे घर को भी गिराने की धमकी दे रहे थे।घटनास्थल हैदराबाद कोतवाली से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। सूचना पाकर 112 पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग गए। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। हाल ही में दोनों पक्षों को लिखित में चेतावनी दी गई थी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर