23 महीने बाद आजम खान जेल से रिहा:रामपुर लौटते समय बरेली में जोरदार स्वागत, सपा नेताओं ने कहा- पार्टी होगी और मजबूत
आजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा हो गए। सीतापुर जेल से वो सीधे रामपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान बरेली सीमा में प्रवेश करते ही उनका जगह जगह स्वागत हुआ। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बरेली के फरीदपुर, झुमका तिराहा और मीरगंज में बड़ी संख्या में आजम खान के समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान आजम खान ने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वही सपा नेताओं ने कहा कि आजम खान के जेल से रिहा होने पर अब पार्टी और मजबूत होगी। हालांकि आजम खान के बसपा में जाने की काफी अटकलें है। 5 दिन पहले हाईकोर्ट ने जमानत दी थी दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक बार पर जबरन कब्जे के मामले में आजम को जमानत दी थी, तभी रामपुर कोर्ट ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े शत्रु संपत्ति मामले में नई धाराएं जोड़ते हुए उन्हें 20 सितंबर को तलब कर लिया। लेकिन कोर्ट ने ये धाराएं खारिज कर दीं, जिससे रिहाई का रास्ता साफ हुआ। आजम के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें अकेले रामपुर में 93 मामले दर्ज हैं। सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। 2022 में भड़काऊ भाषण देने के एक मामले में अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद आजम की विधायकी चली गई थी। आजम फरवरी, 2020 में गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले रामपुर जेल भेजे गए थे। वहां से उन्हें सुरक्षा कारणों से सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। मई, 2022 में आजम खान जेल से जमानत पर बाहर आ गए। इसके बाद एक मामले में सजा होने के बाद 18 अक्टूबर, 2022 को ने सरेंडर कर जेल भेजा गया था।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply