11 सुरक्षाकर्मियों-2 कमांडो के साथ घूमेंगे पवन सिंह:BJP में एंट्री से पहले केंद्र से मिली Y+ सुरक्षा, आरा से मिल सकता है टिकट

भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह को Y प्लस की सुरक्षा दी गई। अब पवन सिंह की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मियों और 2 कमांडो रहेंगे। पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद चल रहा है। इस विवाद में करणी सेना ने ज्योति सिंह का साथ देने की बात कही है। एक्ट्रेस की कमर छूने के बाद हरियाणा से मिल रही थीं धमकियां लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूने के बाद भी पवन सिंह को धमकियां मिल रही थीं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोग उन्हें धमका रहे थे। हालांकि इसे लेकर पवन सिंह ने माफी भी मांग ली थी। एक्ट्रेस अंजलि राघव ने भी पवन सिंह को माफ कर दिया था। बाबा खान के गुंडों ने पवन सिंह को दी थी धमकी बता दें कि सितंबर महीने में ही पवन सिंह को धमकी मिली थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बाबा खान के गुंडों ने पवन सिंह को धमकी दी थी। वीडियो जारी कर उन्होंने कहा था- दम है तो बाबा खान के सामने आकर कुछ बोलकर दिखाओ। इसी खतरे को देखते हुए पवन सिंह को अब वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई है। बीजेपी से चुनाव लड़ सकते हैं पवन सिंह हाल में पवन सिंह ने दिल्ली में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अब पवन सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। जानकारी के मुताबिक, पवन सिंह को बीजेपी आरा या काराकाट से टिकट दे सकती है। पवन सिंह पहली बार 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ जाकर उन्होंने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर 22 मई 2024 को भाजपा ने पवन सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया। उस वक्त वे प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। हालांकि, अब पवन सिंह का कहना है कि, ‘मैं कभी भाजपा से दूर नहीं गया था, बस परिस्थितियां अलग थीं।’ उनके बीजेपी में वापसी के बाद शाहाबाद (भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर) की 22 विधानसभा सीटों पर फायदा हो सकता है। पवन सिंह कब भाजपा में लौटे और किसने वापसी कराई? भोजपुर सुपर स्टार और सिंगर पवन सिंह 30 सितंबर को भाजपा में लौट आए। उनकी वापसी भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कराई। —————– ये खबर भी पढ़ें बूझे की नाहीं-क्या पत्नी ज्योति के चलते कटेगा पवन सिंह का टिकट:आखिर क्या चाहती हैं ज्योति, बोलीं- घर से मेरी लाश निकलेगी; करणी सेना-खेसारी लाल भी सपोर्ट में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की जिंदगी इन दिनों फिल्मी हो गई है। एक ओर वह बिहार में चुनाव प्रचार की तैयार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी प्राइवेट लाइफ में पत्नी ज्योति सिंह ने भूचाल ला दिया है। ज्योति पिछले 2 दिन से पवन सिंह के लखनऊ वाले फ्लैट में डेरा डाले हैं। लगातार मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए उनसे मिलने की अपील कर रही हैं, लेकिन अब तक उनकी पवन सिंह से बात नहीं हो सकी है। वहीं, सोशल मीडिया पर समर्थन और आलोचना दोनों हो रही है। पूरी खबर पढ़ें

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/IHZadrh