100 फीट ऊपर से गिरा सरिया, युवक की मौत:लखीमपुर खीरी से मजदूरी करने आया था, झांसी में दम तोड़ा

झांसी से सटे मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर में शनिवार को करीब 100 फीट ऊंचाई से लोहे का सरिया नीचे काम कर रहे मजदूर पर गिर गया। इससे वो घायल हो गया। साथी उसको झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 3 माह से काम कर रहा था मृतका का नाम अलोक (26) पुत्र समर कुमार था। वह लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। मृतक के चचेरे चाचा पारितोष ने बताया- अलोक 3 माह से मध्य प्रदेश के पृृथ्वीपुर के पास नेगुवा गांव में एक साइट पर काम कर रहा था। शनिवार सुबह वो काम कर रहा था। तभी करीब 100 फीट की ऊंचाई से एक सरिया गिर गया। जो अलोक के सिर में जा लगा। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। आनन फानन में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अलोक की शादी नहीं हुई थी। दो भाइयों में वह बड़ा था। एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/EAxygPZ