हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन:कहा- पुलिस पंडालों पर FIR की धमकी दे रही, गरबा-डांडिया में ID देखकर मिले प्रवेश
आजमगढ़ में त्योहारों का समय चल रहा। जहां 2 अक्टूबर को दशहरा है, जिसके लिए जगह-जगह दुर्गा पंडाल स्थापित हो रहे हैं। कुछ स्थानों के इन पंडालों पर पुलिस रुकावट डाल रही है। ऐसा आरोप हिन्दू संगठन के पदाधिकारी ने लगाया है। इसके लिए पदाधिकारी ने कलेक्टरेट पहुंचकर जिलाधिकारी के नामित ज्ञापन सौंपा। हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने DM को जो ज्ञापन दिया। बताया कि कई स्थानों पर पुलिस पूजा पंडाल के कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज करने की धमकी दे रही है। अगर प्रशासन ने सभी पूजा पंडालों के कार्यकर्ताओं को अपराधी मान लिया है तो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए। गौरव ने एक पुलिस अधिकारी का नाम लेकर सीधा आरोप लगाया कि वो सपा मानसिकता के हैं। बार-बार कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहे हैं कि मूर्ति इतनी बड़ी क्यों है, इतनी छोटी क्यों है। जिसके चलते वह FIR के नाम से धमका रहे है। कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप जिला प्रशासन को दिए ज्ञापन में हिंदू संगठनों ने हिंदु कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है। इन त्योहारों में डांडिया और गरबा का भी आयोजन होगा। जिसमें ID देखकर प्रवेश देना चाहिए, ताकि कोई अराजक तत्व उसमें घुस न सके। उन्होंने विशेष रूप से प्रशासन से मांग किया कि मूर्तियों के पास मांस की दुकानें बंद की जाएं। सड़क पर छुट्टा घूम रहे गोवंश को गोशालाओं में भेज जाए, जिससे कोई दुर्घटना न हो सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply