हापुड़ में स्कूटी सवार परिवार पर बंदरों का हमला, VIDEO:महिला-बच्चे समेत तीन घायल, क्षेत्र में बंदरों का आतंक

हापुड़ के विवेक विहार कॉलोनी में एक स्कूटी सवार परिवार पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में परिवार के तीन सदस्य मामूली रूप से घायल हुए। परिवार ने पास के एक घर में शरण लेकर अपनी जान बचाई। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घर में घुसकर बचाई जान दरअसल, घटना उस समय हुई जब परिवार स्कूटी से विवेक विहार कॉलोनी से गुजर रहा था। दर्जनों बंदरों ने अचानक उन्हें घेर लिया। स्कूटी असंतुलित होने से महिला और बच्चा गिर गए। बंदरों ने परिवार को खरोंचें मारीं और उन्हें डराया। परिवार ने जैसे तैसे एक घर में घुसकर जान बचाई। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर परिवार को बचाया। बंदरों के आतंक से लोग परेशान विवेक विहार निवासी शुभांकर गर्ग ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में बंदरों की समस्या गंभीर है। बंदर राहगीरों पर हमला करते हैं। वे छतों से सामान उठाकर ले जाते हैं और बच्चों को डराते हैं। नगर पालिका को कई बार शिकायत की गई है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंदरों की समस्या का समाधान करने की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर