हापुड़ में कांग्रेसियों ने MLC चुनाव के फॉर्म बांटे:कांग्रेस ने स्नातक-शिक्षक मतदाताओं को जोड़ने का अभियान चलाया
कांग्रेस ने हापुड़ जिले में MLC स्नातक और शिक्षक चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी को एक हजार फॉर्म सौंपे। जिलाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि पिलखुआ नगर के सभी 25 वार्डों में इन फॉर्मों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक स्नातक और शिक्षक मतदाताओं को अपना वोट बनवाने में मदद करना है। राकेश त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच MLC स्नातक उम्मीदवारों की घोषणा की है। मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट से विक्रांत वशिष्ठ त्यागी को उम्मीदवार बनाया गया है। लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से काम करेगा। त्यागी ने यह भी जानकारी दी कि स्नातक और शिक्षक वोट बनवाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। बूथ स्तर तक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने कहा कि MLC चुनाव नजदीक हैं और कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरने को तैयार है। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में कार्यकर्ता घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे, जिससे कांग्रेस के मतदाताओं की संख्या बढ़ाई जा सके। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विक्की शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष भरतलाल शर्मा, जिला महासचिव इकबाल सैफी (प्रधान), गढ़ ब्लॉक प्रभारी गौरव गर्ग और महबूब सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/vShlxmt
Leave a Reply