हाथरस में बाइक फिसलने से युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, दोनों अलीगढ़ रेफर, पेशे से था मजदूर
हाथरस में एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। यह घटना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में हाथरस-सिकंद्राराऊ रोड पर गांव रामपुर के पास हुई, जहां बाइक फिसलने से युवक की जान चली गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, कस्बा हसायन निवासी आरिफ (21) पुत्र जफरुद्दीन अपने साथी प्रशांत के साथ गुरुवार देर रात बाइक से हसायन से हाथरस आ रहा था। हाथरस जंक्शन क्षेत्र में रामपुर गांव के निकट उनकी बाइक अचानक फिसल गई। हादसे में आरिफ और प्रशांत दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। हालांकि, आरिफ ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आरिफ के निधन की सूचना मिलने पर उसके परिवार के सदस्य भी अलीगढ़ पहुंच गए। आज सुबह उसके शव को हसायन लाया गया। आरिफ अविवाहित था और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। इस घटना से उसके परिवार और कस्बे में शोक का माहौल है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/1TncWmZ
Leave a Reply