हाटा का प्रसिद्ध हजारिया माता मंदिर:नाले की गहराई नापने में असफल रहे अंग्रेज अधिकारी, पुल निर्माण स्थल बदलना पड़ा
कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र में स्थित हजारिया माता मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 से केवल दो किलोमीटर और गोरखपुर से 26 किलोमीटर दूर स्थित यह मंदिर नगर पंचायत सुकरौली में है। मंदिर से जुड़ी एक रोचक कहानी अंग्रेजी शासनकाल की है। उस समय मंदिर के पास मझना नाले पर पुल बनाने का काम चल रहा था। हर रोज एक अजीब घटना होती थी। दिन में बनाया गया पुल रात होते ही गिर जाता था। निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री भी गायब हो जाती थी। अंग्रेज अधिकारियों ने जब नाले की गहराई नापने का प्रयास किया तो वे 1000 फीट तक भी इसकी गहराई नहीं नाप सके। इस घटना के बाद उन्हें पुल का निर्माण मंदिर से तीन किलोमीटर दूर करना पड़ा। इसी कारण यहां स्थित देवी को हजारिया माता के नाम से जाना जाने लगा। नवरात्रि के दौरान यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन जाता है। लाखों भक्त यहां आकर माता के दर्शन करते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना करते हैं।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply