हर्षवर्धन बोले- आज मैं दादी की वजह से MLA हूं:प्रयागराज के CMO आफिस में कहा- महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं
प्रयागराज के शहर उत्तरी से BJP विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी आज रविवार को सीएमओ आफिस में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे थे। अभियान की शुरूआत उन्होंने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके पहले उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने यहां अपनी दादी राजेंद्र कुमार वाजपेयी का जिक्र किया। उनकी दादी उप राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री भी थीं। विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने आशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा, कि आप चाह लें तो कुछ भी कर सकती हैं। आज मैं MLA हूं तो अपनी दादी की वजह से हूं, ना कि दादा की वजह से। मेरी दादी टीचर थीं, इसके बाद वह सभासद बनीं, विधायक बनीं, मंत्री बनीं फिर केंद्र में मंत्री बनी। ये उन्हीं का जलवा है जो मैं आज विधायक के रूप में बैठा हूं। इसलिए मुझे पता है कि आप लोग भी इस संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाएंगी। शायद इतने पुरुष यदि इस अभियान में लगाए जाते तो शायद ये सफल न हो पाता। 5 से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
मुख्य अतिथि के रूप में इस अभियान का शुभारंभ करने के लिए विधायक सीएमओ आफिस पहुंचे थे। यहां उन्होंने हरी झंडी दिखाकर आशा कार्यकर्ताओं को अभियान के लिए रवाना किया। विधायक ने कहा, पहले डेंगू बुखार के बारे में लोग यही कहते थे कि यह दिल्ली की बीमारी है क्योंकि पहले यह दिल्ली से ही शुरूआत हुई थी। लेकिन धीरे धीरे यह हर जगह फैल गया। कुछ साल पहले डेंगू के बड़ी संख्या में मरीज मिलते थे लेकिन अब कंट्रोल हो गया है। अब प्लेटलेट्स के लिए हाहाकार नहीं मचता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का योगदान सराहनीय है, खासकर आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका भी सराहनीय है। इसके पहले प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने विधायक का स्वागत किया। संचालन अंशु वैश्य ने किया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. परवेज, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रावेंद्र सिंह, राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. आरके श्रीवास्तव, आनंद कुमार सिंह व अन्य रहे। आशा कार्यकर्ताओं ने विधायक से की मानदेय बढ़ाने की मांग
कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी के सामने अपनी समस्या बताई। कहा, आशा कार्यकर्ताओं घर घर जाकर विभिन्न योजनओं का संचालन कर रही हैं लेकिन फिक्स मानदेय नहीं दिया जा रहा है। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इस पर विधायक ने आशा कार्यकर्ताओं को अपना विजिटिंग कार्ड दिया और एप्लीकेशन देने की बात कही। विधायक ने कहा, आप लोग अच्छा काम कर रही हैं, इस पर शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/DCvsMeT
Leave a Reply