सोनभद्र में विवाहिता का शव मिला:पिता बोले- दो दिन से गायब थी, घर के पीछे जंगल में लटकी मिली लाश

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के अबाड़ी में एक 19 वर्षीय विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। मृतका की पहचान कौशल्या के रूप में हुई। वह भवानी कटरिया की रहने वाली थी और अपने नैहर आई हुई थी। पिता हरि सिंह खरवार ने बताया कि रविवार को वह और उनकी पत्नी काम से बाहर गए थे। दोपहर में लौटने पर बेटी घर पर नहीं मिली। रात होने पर चिंता बढ़ी और गांव में खोजबीन शुरू की। परिवार ने कई रिश्तेदारों से फोन और व्यक्तिगत संपर्क किया, लेकिन कौशल्या का कोई पता नहीं चला। बुधवार शाम को हरि सिंह जब घर के पीछे जंगल में गए तो उन्होंने अपनी बेटी का शव पेड़ से लटका देखा। उन्होंने तुरंत ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो को सूचित किया। प्रधान ने चोपन थाने में खबर दी। थाना इंचार्ज कुमुद शेखर सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। जहां परिवार ने गुरुवार का शव का पोस्टमॉर्टम कराया, वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर