सुलतानपुर से सऊदी गया युवक 17 महीने से लापता:पत्नी ने DM से लगाई गुहार; एजेंट पर धमकी देने का आरोप
सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में एक महिला अपने लापता पति की तलाश में दर-दर भटक रही है। नरगेशवा की रहने वाली संगीता ने जिलाधिकारी को बताया कि उसका पति लल्लन सितंबर 2024 में सऊदी अरब गया था। बलाकीतारा रूदौली, अयोध्या के संजय ने दो लाख रुपए लेकर लल्लन को वीजा और पासपोर्ट दिलाया था। लल्लन के साथ रुदौली निवासी आशीष तिवारी भी सऊदी गए थे। शुरुआती दो-तीन महीने तक परिवार से बात होती रही। फरवरी 2025 में आशीष का फोन आया कि लल्लन का एक्सीडेंट हुआ है और वह अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद से लल्लन का कोई पता नहीं चला। जब संगीता एजेंट संजय से पति के बारे में पूछती है, तो वह जान से मारने की धमकी देता है। संगीता ने 28 जून 2025 को हलियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने जिलाधिकारी से अपने पति को सऊदी अरब से वापस लाने में मदद की गुहार लगाई है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply