सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति-5.0 की शुरुआत:सीएम योगी का संबोधन लाइव, महिला सुरक्षा पर जोर
सिद्धार्थनगर में शनिवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम “मिशन शक्ति-5.0” का शुभारंभ हुआ। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन लाइव प्रसारित किया गया। इसे जनपद के सभी थानों पर भी दिखाया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर ट्रेनी आईपीएस विश्वजीत शौर्य और प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी रोहिणी यादव मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। मिशन शक्ति-5.0 के तहत जिले में नियमित प्रशिक्षण सत्र और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कौशल विकास की जानकारी दी जाएगी। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोग और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित लोगों को महिलाओं की सुरक्षा और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। स्थानीय महिलाओं ने इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना है कि यह कार्यक्रम उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने में मदद करेगा। साथ ही यह उन्हें समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply