सहाराश्री की पत्नी स्वप्ना रॉय ने लखनऊ की कोठी छोड़ी:ट्रकों में भरकर ले जा रहे सामान; कर्मचारी बोले- उनके साथ रिश्तेदार भी भाग गए
लखनऊ में सुब्रतो कोठी पर नगर निगम के एक्शन से पहले 3 दिन से ड्रामा चल रहा है। 1 अक्टूबर को नगर निगम की टीम कोठी सील करने पहुंची तो सहारा के प्रतिनिधियों ने 4 दिन का समय मांगा। दूसरे दिन सहारा के कर्मियों ने प्रदर्शन किया। वहीं, तीसरे दिन शुक्रवार को सहाराश्री की पत्नी स्वप्ना रॉय पिछले गेट से कोठी छोड़ गईं। इसके बाद सहारा के कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन तेज कर दिया। सहारा शहर के गेट पर खड़े होकर मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। सहारा समूह के मैनजेमेंट ने उनसे मिलने का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय सहित उनके रिश्तेदार भाग गए हैं। परिसर के अंदर का सामान मैनेजमेंट ने बेच दिया है। भैंस, गाय सहित अन्य सामान ट्रकों में भरकर बाहर भेजे जा रहे हैं। मांगें न मानी जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। दूसरे दिन भी बिजली-पानी बंद दूसरे दिन प्रदर्शन में हाउसिंग, मेंटीनेंस, सिक्योरिटी, इलेक्ट्रिक, एचआर सहित अन्य विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी परिसर का बिजली पानी बंद कर दिया है। गेट से किसी को आने नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगों को सुना नहीं जाएगा। तब तक किसी को अंदर नहीं आने देंगे। कर्मचारियों का कहना है कि मैनेजमेंट के लोग परिसर से बाहर चले गए हैं। सिर्फ कर्मचारी ही बचे हैं। अब जानिए कर्मचारियों ने कहा… घर का किराया नहीं चुका पा रहे हैं कर्मचारी हरीश राम ने कहा कि हमारी भी वही समस्या है, जो अन्य कर्मचारियों की है। हम लोग किराए के मकान में रहते हैं। सैलरी नहीं मिल रही है। इसकी वजह से घर का किराया भी नहीं चुका पा रहे हैं। परिवार का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है। बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहे हैं श्याम सिंह ने कहा कि सालाें से सहारा समूह में नौकरी कर रहे हैं। हमारी सैलरी नहीं मिल रही है। इसकी वजह से बच्चों को नहीं पढ़ा पा रहे हैं। आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। परिवार पालने में दिक्कत हो रही है। अब जानिए पहले दिन के धरने के बारे में… सातों गेटों पर ताला जड़कर कर दिया था वेल्डिंग सहारा के कर्मचारी गुरुवार को धरने पर बैठ गए थे। सहारा शहर के सातों गेटों पर अंदर से ताला जड़ दिया था। वेल्डिंग करके गेटों को पूरी तरह से बंद कर दिया था। बिजली-पानी रोक दिया था। किसी को सहारा शहर में आने-जाने नहीं दे रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस से कर्मचारियों की तीखी बहस हुई थी। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा था कि सहारा प्रबंधन पूरी तरह से शून्य हो गया है। जब तक हमारी मांग और मुद्दों को नहीं सुना जाएगा, तब तक यहां पर कोई गेट नहीं खुलेगा। हमारा बकाया पैसा दिया जाए। हमारी सैलरी दी जाए। समस्या का समाधान कराया जाए। ——————————- संबंधित खबरें भी पढ़िए… लखनऊ में सुब्रत रॉय के रिश्तेदार सहारा सिटी से भागे : कर्मचारियों ने बिजली-पानी बंद किया, सभी गेट बंद किए लखनऊ में सहारा के कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। सहारा शहर के सातों गेटों पर अंदर से ताला जड़ दिया है। वेल्डिंग करके गेटों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। बिजली-पानी रोक दिया है। किसी को सहारा शहर में आने-जाने नहीं दे रहे हैं। सहारा प्रबंधन के खिलाफ इक्कठा होकर नारेबाजी कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़िए) लखनऊ में सहारा शहर सील करने पहुंचे अधिकारी : भारी पुलिस बल मौजूद रहा, प्रतिनिधियों की मिन्नतों के बाद 3 दिन का समय दिया लखनऊ में सहारा शहर सील की सीलिंग करने नगर निगम की टीम बुधवार को पहुंची। टीम के अधिकारी ताले लगाने जा रहे थे तभी सहारा के प्रतिनिधि पहुंच गए। उन्होंने समय देने की मिन्नतें कीं जिसके बाद 3 दिन का समय दे दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल, ETF, पीएसी बल भी मौजूद रहा। (पूरी खबर पढ़िए)
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/vHY7BwQ
Leave a Reply