सहारनपुर की पूर्वी नहर में उतरता मिला महिला का शव:नहीं हो पाई पहचान, पोस्टमार्टम को भेजा, गोताखोरों की मदद से निकाला शव

सहारनपुर की पूर्वी यमुना नदी में एक अज्ञात महिला शव उतरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। मामला थाना बेहट क्षेत्र का है। थाना बेहट क्षेत्र की पूर्वी यमुना नदी में एक महिला (40) का शव उतरता मिला है। शव की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अभी तक साहब की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान को लेकर आसपास के गांव में लोगों से संपर्क किया है। हालांकि अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/mR783kt