सपा विधायक ने रामायण जलाने वालों की तारीफ की:कहा- इतिहास पढ़ो, दिमाग खुलेगा, तब बच्चों को कुंभ-अयोध्या नहीं भेजोगे
यूपी के अंबेडकरनगर में सपा के विधायक और पूर्व परिवहन मंत्री राम अचल राजभर के विवादित बयान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में राजभर रामायण जलाने वालों की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा- इतिहास पढ़िए। इससे आपके दिमाग का ताला खुल जाएगा। तब आप कुंभ नहीं जाओगे, अयोध्या नहीं जाओगे। अपने बच्चों को स्कूल भेजोगे। तुम्हारा बच्चा आईएएस बनेगा। वीडियो में राजभर ने सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। 27 सेकेंड के इस वीडियो में वे रामायण को जलाने वालों की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में पोस्टर पर पीडीए कार्यक्रम लिखा दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो कब का और कहां का है, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। इस वीडियो को लेकर भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने राम अचल राजभर के इस्तीफे और उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। बता दें कि राम अचल राजभर अकबरपुर विधानसभा से छह बार के लगातार विधायक हैं। खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दीजिए… पहले पढ़िए राम अचल ने वीडियो में क्या कहा… वीडियो में सपा विधायक ने क्या कहा? सपा विधायक ने कहा, ‘बातें तो बहुत हैं, चाहे संत गार्डगिल हों या पेरियार रामास्वामी नायकर, जो गड़ेरिया पाल बिरादरी के थे, उन्होंने सबसे पहले दक्षिण भारत में रामायण जलाने का काम किया था। पेरियार ललई यादव ने ‘सच्ची रामायण’ लिखी थी। अरे पढ़िए अपने संतों, महापुरुषों और गुरुओं का इतिहास, तब दिमाग का ताला खुलेगा। तब आप कुंभ नहीं जाओगे, अयोध्या नहीं जाओगे, बल्कि अपने बच्चों को स्कूल भेजोगे, पाठशाला भेजोगे, ताकि वे आईएएस बनें।’
कहा- भाजपा के जितने बड़े नेता, सबके दामाद मुस्लिम राम अचल राजभर ने कहा कि भाजपा के जितने बड़े नेता हैं, सबके दामाद मुस्लिम हैं। मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी की भतीजी, अशोक सिंघल शामिल हैं। बागेश्वर धाम के पीठीधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर कहा कि एक बाबा हैं, पर्ची खोलते हैं और उनके भाई कट्टा में पकड़ कर जेल गए हैं। बाबा साहब को अपमानित किया गया सपा विधायक ने कहा कि बाबा साहब को अपमानित किया गया। देश आजाद हुआ तो दो दावेदार हुए। नंबर एक पंडित जवाहर लाल नेहरू, नंबर दो सरदार बल्लभ भाई पटेल। सबसे ज्यादा वोट सरदार वल्लभभाई पटेल को मिला और प्रधानमंत्री किसको बना दिया गया? कम वोट पाने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू को। भाजपाई बोले- सनातन पर हमला, माफी मांगें राम अचल का यह बयान सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने इसे सनातन धर्म के अपमान बताया है। उनकी तरफ से इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह ने कहा- राजभर का यह बयान हिंदू समाज की आस्था पर प्रहार है। सपा को उन्हें तत्काल पार्टी से निकाल देना चाहिए। हालांकि, सपा की ओर से इस विवाद पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विधायक बोले- बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया विरोध के बाद विधायक राम अचल राजभर बैकफुट पर आ गए। उन्होंने सफाई देते हुए कहा- मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। मैंने समाज में शिक्षा और जागरूकता की बात कही थी, धर्म या किसी आस्था का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। करोड़ों की संपत्ति और विजिलेंस जांच में फंसे राम अचल राजभर पर भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप भी लग चुके हैं। 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता और वकील आनंद दुबे ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि मंत्री रहते हुए राजभर ने बेनामी संपत्तियां खरीदीं। लोकायुक्त जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए और 2013 में विजिलेंस जांच की सिफारिश की गई। विजिलेंस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 2007 से 2010 के बीच राजभर ने लगभग 1100 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की। हालांकि, शासन से चार्जशीट की अनुमति न मिलने के कारण यह मामला अब तक लंबित है। ———————————————- ये खबर भी पढ़िए… चंद्रशेखर से रोहिणी बोलीं- तुम BJP के एसेट हो:जेल नहीं जाओगे, सांसद का गालियां देते AUDIO जारी किया पीएचडी स्कॉलर डॉक्टर रोहिणी घावरी ने रविवार देर शाम स्विट्जरलैंड से X पर एक ऑडियो जारी किया है। जिसमें आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक और नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर गालियां देते हुए सुनाई दे रहे हैं। बातचीत में रोहिणी कहती हैं कि तुम (चंद्रशेखर) बीजेपी के एसेट हो, तुम्हे जेल कभी नहीं भिजवाएगी। ओम बिड़ला ने भी तुम्हारी तारीफ की थी। बीजेपी तुम्हारा इस्तेमाल कर मायावती को खत्म करना चाहती है। पढ़ें पूरी खबर…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/FmYhx9Q
Leave a Reply