सड़क हादसे में तीन गायों की मौत:जालौन में आवारा पशुओं पर नियंत्रण नहीं, आदेश के बाद भी बैठे मिल रहे गोवंश

जालौन में गोवंश की सुरक्षा को लेकर आवारा पशु सामने आई है। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद आवारा पशुओं को आश्रय स्थल नहीं पहुंचाया जा रहा है। इसका नतीजा यह हुआ कि गुरुवार की रात एक अज्ञात ट्रक ने तीन गायों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जालौन-भिंड अंतर्राज्यीय मार्ग पर ग्राम छिरिया सलेमपुर में इंडियन बैंक के पास की है। हादसे के बाद ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। सुबह होने पर ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने मृत गोवंशों को जमीन में दफना दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी संगीता यादव के अनुसार, दुर्घटना में मृत हुए गोवंश किसी गोशाला के नहीं, बल्कि किसी पशु पालक के थे। सरकार गांवों में गोवंशों के लिए आश्रय स्थल चला रही है। मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण योजना को जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। राज्य मार्ग और मुख्य सड़कें आवारा पशुओं का ठिकाना बन गई हैं। रात के समय सड़कों पर बैठे गोवंश के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें वाहन चालक और पशु दोनों घायल होते हैं। कई बार जानें भी जाती हैं।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर