संत प्रेमानंद महाराज निकले आश्रम से बाहर:भक्तों को दिए दर्शन, 2 अक्टूबर से बंद है पदयात्रा
2 अक्टूबर से पदयात्रा पर नहीं निकले संत प्रेमानंद महाराज रविवार की सुबह आश्रम से बाहर निकले। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद हजारों भक्तों को दर्शन दिए और उनका अभिवादन किया। संत प्रेमानंद महाराज केली कुंज आश्रम से परिक्रमा मार्ग तक आए। संत प्रेमानंद महाराज की झलक पाकर भक्त आनंदित हो उठे। रात 3 बजे निकले आश्रम से बाहर संत प्रेमानंद महाराज अचानक देर रात 3 बजे केली कुंज आश्रम से परिकर के साथ बाहर निकले। वह जैसे ही परिक्रमा मार्ग में पहुंचे वहां उनकी एक झलक पाने को हजारों भक्त मौजूद थे। संत प्रेमानंद महाराज गौतम ऋषि आश्रम तक आए। भक्त बोले राधे राधे आश्रम से करीब 100 मीटर पदयात्रा कर आए संत प्रेमानंद महाराज की झलक देख भक्त आनंदित हो गए। भक्त संत प्रेमानंद महाराज को देखते ही राधे राधे बोलने लगे। इस दौरान कई भक्तों की आंखों में आंसू झलक उठे। स्वास्थ्य को लेकर वायरल हो रहे थे वीडियो संत प्रेमानंद महाराज 2 अक्टूबर से पदयात्रा पर नहीं निकल रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर वीडियो वायरल हो रहे थे। हालांकि संत प्रेमानंद महाराज इस दौरान एकांतिक वार्ता और राधारानी की सेवा करते उनके आश्रम के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो दिखाए जा रहे थे। डॉक्टर बोले उनकी किडनी समस्या नहीं संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर उड़ रही अफवाहों के बीच उनका इलाज करने ऑन कॉल जाने वाले प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर आशीष शर्मा ने बताया संत प्रेमानंद महाराज ज्वलंत उदाहरण हैं इस चीज का जिन्होंने किडनी की बीमारी को अपनाया। सब लोग जानते हैं उन्होंने अपनी दोनों किडनी का नाम राधा कृष्ण रखा हुआ है। ये लोगों को सीख लेनी चाहिए कि उन्होंने बीमारी को अपनाया है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/6ExYLap
Leave a Reply