श्रीकृष्ण-बलराम शिक्षा शोभायात्रा नगर में निकली:नगरवासियों ने किया स्वागत, 5 अक्टूबर को उज्जैन प्रस्थान करेगी
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के तत्वावधान में शनिवार को मथुरा में श्रीकृष्ण-बलराम शिक्षा शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा 5 अक्टूबर को मथुरा से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी। शोभायात्रा भूतेश्वर स्थित श्रीबाबा आश्रम से शुरू होकर डीग गेट, मंडी रामदास, चौक बाजार और स्वामी घाट होते हुए विश्राम घाट पहुँची। यहाँ सामूहिक यमुना पूजन किया गया। यात्रा में धर्मध्वजा, वृंदावन का बैंड, श्रीनाथजी एवं श्री यमुनाजी की झांकी, संकीर्तन मंडल, शहनाई वादन और श्रीकृष्ण-बलराम के स्वरूपों की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती कर यात्रियों का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा का स्वागत श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने भी किया। इस दौरान समिति के संस्थापक श्याम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय हरियाणा, कार्यक्रम संयोजक संजय पिपरोनिया, महामंत्री अर्जुन पंडित, उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मंत्री कुलदीप शास्त्री, हरिशंकर, दाऊदयाल पंडा, सर्वेश चतुर्वेदी और सोशल मीडिया प्रभारी दोमेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नारायण दास ट्रस्ट के श्री गोपाल मंदिर की कार्यकारिणी ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। ट्रस्टी मनीष अग्रवाल एडवोकेट ने कहा, “धर्म और शिक्षा का संगम ही समाज को सशक्त बनाता है। श्रीकृष्ण-बलराम शिक्षा यात्रा के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति, आस्था और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया जा रहा है। यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना और एकजुटता का प्रतीक है।” इस अवसर पर ट्रस्टी मनीष अग्रवाल एडवोकेट, प्रबंधक दीपक सिंघल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय हरियाणा, प्रवक्ता श्याम शर्मा, अमित अग्रवाल एडवोकेट, दीपिका अग्रवाल और सीमा मोरवाल ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/MLdyk03
Leave a Reply