शामली में RSS ने शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती मनाई:विभाग कार्यवाह ने कहा- भारत में अनेक ऋषियों ने अपने तपोबल से भारतीय संस्कृति को संरक्षित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) शामली नगर द्वारा सिटी ग्रीन मैरिज होम में श्री शरद पूर्णिमा और महर्षि वाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में महंत पीर शेरनाथ योगी बापू जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लक्ष्मीनगर विभाग के विभाग कार्यवाह प्रमोद कुमार जी ने मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित किया। अपने संबोधन में विभाग कार्यवाह प्रमोद कुमार ने कहा कि भारत में अनेक ऋषियों ने अपने तपोबल से भारतीय संस्कृति को संरक्षित रखा। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि बताया, जिन्होंने रामायण महाकाव्य की रचना कर विश्व को बंधुत्व, त्याग, सामाजिक समरसता और शौर्य पराक्रम का संदेश दिया। शरद पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने महारास रचाया था। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है, इसलिए दूध-चावल से बनी खीर को चंद्रमा के प्रकाश में रखा जाता है, जिसे बाद में सभी ग्रहण करते हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/wDUOkRV