विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति फरार:अस्पताल में शव छोड़कर भागा पति, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया

मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गया। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगला दया निवासी भूपेंद्र कुमार की पत्नी 23 वर्षीय पूजा की बुधवार दोपहर मौत हुई। पूजा की शादी डेढ़ साल पहले किशनी क्षेत्र के नगला दुली निवासी अशोक कुमार की बेटी से हुई थी।भूपेंद्र बुधवार दोपहर पूजा को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया था। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पति भूपेंद्र मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतका के मायके वालों को जानकारी दी। मायके पक्ष के परिजनों ने पूजा की हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि मृतका के सिर और शरीर के कुछ अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर गहनता से जांच कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/BDPh0XN