विदा होती मां दुर्गा को देख फूट-फूटकर रोई महिलाएं, VIDEO:गोंडा में जयकारों के बीच निकले 100 महिलाओं के आंसू, एक-दूसरे को संभालती दिखीं

गोंडा में मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान महिलाएं और बच्चियां फूट-फूटकर रोने लगीं। दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्र पर 9 दिनों तक पूजा चली। जागरण और विजय दशमी मनाने के बाद दुर्गा के 9 स्वरूपों का विसर्जन की तैयारी होने लगी। विदाई के दौरान मूर्तियों को एक-एक कर पंडाल के स्टेज से उतारा जाने लगा, तो जयकारों के बीच ही 100 से ज्यादा महिलाएं और बच्चियां फूट फूटकर रोने लगीं। पंडाल में मौजूद अन्य लोग भी एक-दूसरे को देखकर रोने लगे। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लड़कियां एक दूसरे को चुप कराती नजर आ रही हैं। मामला करनैलगंज के कैलाश बाग का है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… करनैलगंज में मां दुर्गा के विसर्जन के दौरान कैलाश बाग में दुर्गा पूजा समिति की तरफ से पंडाल बनाकर मां दुर्गा के 9 रूपों को स्थापित किया गया था। नवरात्रों के 9 दिनों तक पूजा पाठ हुआ। विजय दशमी पर जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें रातभर मां दुर्गा के भजन गाए गए। झांकी सजाई गई। हर किसी की आंखें छलक आईं
विजय दशमी के बाद शनिवार सुबह मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन की बारी आई, तो पंडाल में भावुक करने वाला नजारा दिखा। जैसे ही सभी 9 स्वरूपों की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए स्टेज से उतारा गया, तो पंडाल में मौजूद 100 से ज्यादा महिलाएं रोने लगीं। ढोल-नगाड़ों की गूंज पर महिलाएं गीत भी गाती रहीं और एक दूसरे को चुप कराकर आंसू पोछती नजर आईं। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी की आंखें छलक उठीं। भक्तों ने मां के चरणों में भेंट अर्पित कर कहा- अगले बरस आप जल्दी आना…। —————————– ये भी पढ़ें: बरेली में तौकीर रजा के करीबी पर बुलडोजर एक्शन:डॉ. नफीस का मैरिज हॉल गिरा रहे, इंस्पेक्टर को दी थी हाथ काटने की धमकी बरेली बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा और उसके करीबियों पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। शनिवार दोपहर 3 बजे 5 थानों की फोर्स के साथ बरेली विकास प्राधिकरण की टीम डॉ नफीस के मैरिज हॉल पहुंची। पीएसी और RAF के जवानों को भी तैनात किया गया। शाम 4 बजे 1000 जवानों की मौजूदगी में 3 बुलडोजर भवन को ढहाने लगे। (पढ़ें पूरी खबर)

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/5gcpyCu