विजयादशमी पर RSS स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन:प्रयागराज में भारत माता के जयकारे व वंदे मातरम् सुनाई दी गूंज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, न्याय नगर बस्ती (भारद्वाज शाखा), माधव नगर, भाग प्रयाग दक्षिण द्वारा विजयादशमी उत्सव पर पथ संचलन का आयोजन किया। महर्षि दयानंद विद्यालय परिसर, माधव नगर में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से संपन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान मार्ग में माताएं-बहनें पुष्पवर्षा करती रहीं और बच्चे भारत माता की जय के नारे लगाते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते रहे। पूरा मार्ग “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन से हुआ। मुख्य वक्ता सह प्रांत कार्यवाह रास बिहारी (काशी प्रांत) ने अपने उद्बोधन में संघ के शताब्दी वर्ष का महत्व बताते हुए कहा कि संघ की स्थापना विजयादशमी के दिन 1925 में हुई थी और तब से संघ देश की एकता, अखंडता, हिंदू समाज के उत्थान तथा व्यक्ति निर्माण के कार्य में निरंतर संलग्न है। उन्होंने भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध के माध्यम से अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश भी दिया। कार्यक्रम मे विशेष उपस्थिति नगर संघचालक विजय की रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरके शुक्ला, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (भारतीय यंत्र निगम), भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन नगर कार्यवाह उग्रसेन ने किया। इस अवसर पर डॉ. पंकज, भारतेंदु, देवेश, रामजी, संजीव, शरद, राकेश तथा भाग शारीरिक प्रमुख विवेक जी उपस्थिति रही।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/MF62tH5