विंध्याचल पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही:माता विंध्यवासिनी के किए दर्शन पूजन, किसानों को बीज किट बांटे
मिर्जापुर में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कैबिनेट मंत्री एके शर्मा रविवार को माता विंध्यवासिनी धाम पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने अलग-अलग समय पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को दलहन व तिलहन बीज मिनी किट वितरित किए। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। मंत्री शाही ने बताया कि सरकार किसानों को दलहन व तिलहन फसलों के मिनीकिट निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। इसका उद्देश्य किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने और अपनी आय बढ़ाने में मदद करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पहल से जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन दोनों में वृद्धि होगी। विकास खंड सिटी क्षेत्र के किसानों को विभिन्न फसलों के मिनीकिट प्रदान किए गए। इस दौरान कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) आशुतोष मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक (विंध्याचल मंडल) अशोक उपाध्याय, उप कृषि निदेशक (भदोही) डॉ. अश्वनी कुमार सिंह और जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव सहित कृषि विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/DsxAWI3
Leave a Reply