वाल्मीकि प्रकट दिवस अवकाश बहाल:राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग शाखा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग शाखा मुरादाबाद ने रविवार को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवकाश बहाल होने पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया और मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग शाखा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, प्रदेश प्रभारी राहुल सेवक, जिलाध्यक्ष संजीव वाल्मीकि, जितेन्द्र कुमार पांडव, अनिल एकलव्य, अश्वानी सूद, रमौतार राणा, अनिल राव, राहुल मार्शल, ध्रुव सेवक और सौरभ प्रेमी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में, नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवाशीष चंचल के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि और प्रदेश प्रभारी राहुल सेवक का फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सचिन चंदेल, सौरभ, हीरा, सुनील लश्करी और शेखर आजाद प्रमुख रूप से शामिल थे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/5avBksI