लखीमपुर में गन्ने के खेत में मिला महिला का शव:एक दिन पहले से थी लापता, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लखीमपुर खीरी के बम्हनपुर गांव में बुधवार से लापता 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव गन्ने के खेत में मिला है। मझगई थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान तैयब अली की मां के रूप में हुई है, जो 8 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे से लापता थीं। परिवारजन बुधवार से ही उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार दोपहर लगभग 2:30 बजे गांव के उत्तर दिशा में करीब 500 मीटर दूर स्थित एक गन्ने के खेत में उनका शव मिला। सूचना मिलते ही मझगई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतका का घर पलिया–निघासन स्टेट हाईवे के किनारे स्थित है। मझगई पुलिस चौकी उनके घर के ठीक सामने है। पुलिस ने घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं से छानबीन की जा रही है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/b5nN8Su
Leave a Reply