लखनऊ संभाग की संगीत प्रतियोगिता संपन्न:51वीं शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता में विजेताओं की घोषणा

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे जी महाराज सभागार में आयोजित 51वीं संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता 2025-26 का लखनऊ संभागीय चरण संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन सुगम संगीत श्रेणी में भजन और ग़ज़ल की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने निर्णायक मंडल का स्वागत करते हुए संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। निर्णायक मंडल में प्रयागराज से डॉ. आकांक्षा पाल और लखनऊ से देवेश चतुर्वेदी शामिल थे। दोनों निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की और बेहतर प्रस्तुति के लिए उपयोगी सुझाव दिए। किशोर वर्ग में आकर्ष सिंह सोमवंशी पहले स्थान पर रहे भजन प्रतियोगिता में बाल वर्ग में दृष्टि पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दक्षा गुप्ता द्वितीय रहीं जबकि समृद्धि चंद्रा और दर्श दीक्षित संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। किशोर वर्ग में आकर्ष सिंह सोमवंशी पहले स्थान पर रहे। आरना देवासकर व एमन जावेद फारूखी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर और सहज प्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। युवा वर्ग में प्रियंका श्रीवास्तव प्रथम, रोहित शर्मा द्वितीय और रत्ना चतुर्वेदी व सारा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। युवा वर्ग में अंकुश निर्मल प्रथम प्राप्त किया ग़ज़ल प्रतियोगिता में बाल वर्ग का खिताब भी दृष्टि पाण्डेय ने अपने नाम किया। किशोर वर्ग में एमन जावेद फारूखी ने प्रथम स्थान पाया। युवा वर्ग में अंकुश निर्मल प्रथम और रोहित शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे।प्रतियोगिता का सफल संयोजन रेनू श्रीवास्तव ने किया। सहयोग में डॉ. पवन और सुनील यादव सक्रिय रहे। मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. सुनील ने निभाई। इस अवसर पर उपस्थित विद्वानों और संगीत प्रेमियों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवा प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच देने का श्रेष्ठ माध्यम हैं। प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को बधाई और प्रोत्साहन के साथ हुआ।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर