लखनऊ रामलीला में लक्ष्मण रेखा- सीता हरण का हुआ मंचन:रावण ने जटायु पर किया वार, सूर्पनखा की कटी नाक, आयोजक बोले- राम की शिक्षा लोगों तक पहुंचाना उद्देश्य

लखनऊ की ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान में लगातार रामलीला का संचालन हो रहा है। चल रहे रामोत्सव-2025 के मंच पर रविवार देर रात को सीता हरण की लीला का भव्य मंचन हुआ। श्रीराम वनवास के दौरान गंगा पार कर भारद्वाज ऋषि और अत्रि मुनि के आश्रम पहुंचे। देवी अनुसुइया ने माता सीता को दिव्य वस्त्र और श्रृंगार सामग्री प्रदान की तथा पतिव्रत धर्म का ज्ञान दिया। इसके बाद पंचवटी में राम-लक्ष्मण-सीता के निवास का प्रसंग हुआ। लक्ष्मण ने सूर्पनखा की काटी नाक रामलीला में इसी बीच लंका के राजा रावण की बहन सूर्पनखा का प्रवेश हुआ, जिसने राम पर मोहित होकर सीता पर आक्रमण किया। लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी। अपमानित सूर्पनखा ने रावण को उकसाया और रावण ने मारीच की सहायता से स्वर्ण मृग का मायाजाल रचा।राम मृग का पीछा करने गए तो सीता ने लक्ष्मण को खोजने भेज दिया। लक्ष्मणरेखा पार करने पर साधु वेशधारी रावण ने माता सीता का हरण कर लिया। जटायु को रावण में किया घायल पुष्पक विमान से ले जाते समय जटायु ने रोकने का प्रयास किया लेकिन रावण ने उन्हें घायल कर दिया। वन-वन भटकते हुए राम को घायल जटायु ने सीता हरण का वृत्तांत सुनाया और परलोक गामी हो गए। राम ने उनकी अंत्येष्टि की। उधर, रावण ने सीता को अशोक वाटिका में राक्षसियों के पहरे में बिठा दिया, जहाँ मंदोदरी और सीता का संवाद भी मंच पर दिखाया गया। रामलीला मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रामलीला मंचन से पूर्व सांस्कृतिक मंच पर सृजन डांस परफॉर्मिंग आर्ट द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। माँ अल्पना और बेटी शगुण्या शुक्ला ने युगल नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके अलावा श्रीकृष्ण, नरसिंह भगवान और भगवान शिव पर आधारित समूह नृत्य भी हुए। हुमा साहू के निर्देशन में कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। हर वर्ग तक राम की शिक्षा पहुंचाना उद्देश्य ऐशबाग श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष हरिशचन्द्र अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को मंच पर शबरी मिलन, हनुमान भेंट, सुग्रीव मिलन, बालि वध और अंगद-तारा संवाद की लीलाएं होंगी। उन्होंने कहा, राम का जीवन ही शिक्षा है। ऐशबाग रामलीला के माध्यम से हम समाज के हर वर्ग तक श्रीराम की शिक्षाओं को पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/lfm9sEC