लखनऊ में LGBTQIA प्राइड परेड:हाथों में रेनबो फ्लैग लेकर नाचे-बैज लगाया, ट्रांसजेंडर बोले- समानता का अधिकार चाहिए

लखनऊ में LGBTQIA+ समुदाय के लोग प्राइड परेड निकाल रहे हैं। ट्रांसजेंडर ने गोमतीनगर के लोहिया पार्क से मार्च की शुरुआत की है। वे हाथों में रंग-बिरंगा झंडा लेकर नाचते-गाते जुलूस निकालते हुए आगे बढ़ रहे हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। प्राइड परेड मार्च लोहिया चौराहे से 1090 चौराहे तक निकाला जाएगा। संयोजक प्रियंका रघुवंशी ने बताया- शिव ट्रांसजेंडर फाउंडेशन और ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा समिति की तरफ से परेड का आयोजन किया जा रहा है। हर साल निकलने वाली इस परेड के माध्यम से सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और ट्रांसजेंडर समुदाय को जागरूक करने का संदेश दिया जाता है। उन्होंने बताया- प्राइड परेड में लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, क्वीर/क्वेश्चनिंग, इंटरसेक्स, असेक्सुअल समुदाय से लोग हिस्सा ले रहे हैं। प्राइड परेड के लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/RmOSt4J