लखनऊ में AAP के 16 नेता हाउस अरेस्ट:बरेली रवाना होने से पहले डेलिगेशन को रोका गया , कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा
लखनऊ में आप नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट। गोमती नगर स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर बैरीगेटिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका गया। आम आदमी पार्टी के 16 सदस्यों का डेलिगेशन बरेली रवाना हो रहा था। हाल ही में बरेली में हुई हिंसा का लोगों से मुलाकात करने के लिए डेलिगेशन सुबह रवाना होने वाला था। बरेली जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के 16 नेता और पदाधिकारी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सह प्रभारी दिलीप पांडेय, पश्चिम प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष मो. हैदर, बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ, रुहेलखंड प्रांत प्रभारी नदीम अशरफ जायसी, अयोध्या प्रांत प्रभारी सरबजीत सिंह मक्कड़, महिला विंग अध्यक्ष नीलम यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. छवि यादव, यूथ विंग अध्यक्ष पंकज अवाना, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमांडो अशोक, प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला, रामपुर जिलाध्यक्ष अंसार अहमद, रुहेलखंड प्रांत उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार, तिरंगा शाखा प्रमुख जनक प्रसाद, बरेली जिलाध्यक्ष राम सिंह मौर्या और पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय सिंह शामिल थे। सभी लोगों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। आम आदमी पार्टी के नेता इमरान ने कहा कि है सीधे तौर पर लोकतंत्र पर हमला है। पार्टी के 16 नेताओं का डेलिगेशन वहां जाकर अपनी रिपोर्ट पार्टी के आला कमान को देना चाह रहा था। बरेली में जो घटना हुई है उसकी वास्तविकता जानना चाह रहे थे। साथ ही वहां पर पीड़ितों से मुलाकात करके होने वाली कार्रवाई को भी आला कमान को अवगत कराना था। मगर पुलिस के द्वारा गैरकानूनी तरीके से संविधान को ताक पर रखकर आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया गया।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/iV0GnNC
Leave a Reply