लखनऊ में सुबह से मौसम साफ तेज धूप निकली:उमस भरी गर्मी कर रही परेशान, दो दिन पड़ सकती है बौछार, मिलेगी राहत
लखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली हुई है। इस दौरान उमस भरी गर्मी परेशान कर रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में बादल भी छाए रहेंगे। आज दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा। दिन भर उमस भरी गर्मी का असर बना रहा। वहीं, लखनऊ में 1 जून से लेकर 25 सितंबर तक कुल 661.2 मिलीमीटर बरसात हुई है।जबकि सामान्य बारिश का औसत 666.3 मिलीमीटर है। यह सामान्य से एक फीसदी कम है। बौछार से मिलेगी राहत मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बौछार की संभावना है। तेज उमस के चलते दिन में लोगों के पसीने छूट रहे। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से लखनऊ में 25 और 26 सितंबर को छिटपुट बारिश के संकेत हैं। इससे तापमान में गिरावट हो सकती है। उमस भरे मौसम से राहत भी मिलने की संभावना बनी हुई है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply