लखनऊ में सुबह से निकली तेज चटक धूप:दिन में हल्की बूंदाबांदी के आसार, अक्टूबर में सामान्य से अधिक हुई बरसात
लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है। तेज चटक धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलती रहेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 62 फीसदी रहा है। सामान्य बना रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि दिन में अधिकतर समय मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। आने वाले एक सप्ताह तक लगातार मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान धूप छांव का सिलसिला बना रहेगा। पिछले साल से 34.9 मिलीमीटर मानसून में कम बरसात 2025 में 1 जून से 30 सितंबर तक 3 फीसदी कम बारिश हुई है। 4 महीने में 661.8 फीसदी बरसात हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 683.2 मिलीमीटर है। मानसून में साल 2024 में 1 जून से 30 सितंबर तक लखनऊ में 696.7 MM बरसात हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 683.2 रहा। मानसून में 2 फीसदी अधिक बरसात हुई है। जबकि 2023 में 1 जून से 30 सितंबर तक 639 MM बरसात हुई थी। यह सामान्य बारिश का औसत 683.2 रहा। सीजन में 6 फीसदी कम बरसात हुई थी। जून में सामान्य से कम बारिश हुई थी लखनऊ में मानसून की एंट्री 20 जून को हुई थी, लेकिन मानसून के लखनऊ में पहुंचने की सामान्य तिथि 22 जून थी। लेकिन मानसून 2 दिन पहले पहुंचा था। मानसून के आते ही लखनऊ में 40 मिलीमीटर बरसात हुई थी। वहीं, लखनऊ में जून के महीने में सामान्य से कम बारिश हुई। इस दौरान जून में 73.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 84.2 है। यह सामान्य से कम रहा। जुलाई में सामान्य से 26 फीसदी कम बरसात लखनऊ में जुलाई के महीने में सामान्य 317.3 मिमी के मुकाबले 26% कम 234.9 मिमी बारिश हुई थी। इस दौरान जमकर उमस भरी गर्मी और हीट वेव का असर बना रहा। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अगस्त में 52 फीसदी अधिक बरसात राजधानी लखनऊ में अगस्त महीने के दौरान 202 मिमी के मासिक दीर्घावधि औसत के सापेक्ष 52% अधिक 307.8 मिमी वर्षा हुई, जिससे मानसून-2025 के दौरान अब (01 जून-31 अगस्त) तक जिले में कुल 542.7 मिमी बारिश हो चुकी थी। जो 519.3 मिमी के अपने दीर्घावधि औसत से 5% ज्यादा है। सितंबर में 119 मिलीमीटर बरसात लखनऊ में सितंबर के महीने में कुल 119.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य से अधिक है। लखनऊ में 1 जून से 30 सितंबर तक 3 फीसदी कम बारिश हुई है। 4 महीने में 661.8 फीसदी बरसात हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 683.2 मिलीमीटर है। सीजन में एक दिन में सबसे अधिक 117 मिलीमीटर बरसात 14 अगस्त को सीजन में एक दिन में सबसे अधिक 117.4 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया। इस दौरान सितंबर महीने में एक दिन में सबसे अधिक 34.3 मिलीमीटर बारिश 18 सितंबर को बीते 24 घंटे हुई। 20 जून को हुई थी मानसून की एंट्री लखनऊ में मानसून की एंट्री 20 जून को हुई थी, लेकिन मानसून के लखनऊ में पहुंचने की सामान्य तिथि 22 जून थी। लेकिन मानसून 2 दिन पहले पहुंचा था। मानसून के आते ही लखनऊ में 40 मिलीमीटर बरसात हुई थी। वहीं, लखनऊ में जून के महीने में सामान्य से कम बारिश हुई। इस दौरान जून में 73.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 84.2 है। यह सामान्य से कम रहा।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/TlWwVq7
Leave a Reply