लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दोपहर बाद बूंदाबांदी:सरोजनीनगर इलाके में हल्की बारिश, एक हफ्ते से पड़ रही उमसभरी गर्मी

लखनऊ में सुबह से धूप-छांव की स्थिति बनी हुई है। सुबह हल्की ठंडी हवा भी चली। दिन में बारिश के आसार भी मौसम विभाग ने जताए थे। वहीं, दोपहर बाद कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। सरोजनीनगर इलाके में हल्की बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी में इजाफा हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 91 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 65 फीसदी रहा है। लखनऊ में सामान्य से 2 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना जताई है। लखनऊ में 1 जून से अभी तक मानसून में 661.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 673.6 मिलीमीटर रहा। यह सामान्य से 2 फीसदी कम रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी दो दिनों तक छिटपुट बारिश होती रहेगी। इसके बाद धूप छांव की स्थिति के चलते उमसभरी गर्मी बनी रहेगी। 30 सितंबर तक लखनऊ सहित पूर्वी यूपी से लौट जाने की संभावना है।
कल दिनभर छाए रह सकते हैं बादल लखनऊ में 28 सितंबर को गर्मी कम रहेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सुबह हल्की ठंडी हवा महसूस होगी। हवा की स्पीड 11 किमी प्रति घंटे होगी। दिनभर बादल छाए रह सकते हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/0PQL8aI