लखनऊ में सुबह से उमसभरी गर्मी:दिन में रहेगी चटक धूप, 1 अक्टूबर से चार दिनों तक बारिश के आसार

लखनऊ में सुबह से चटक धूप निकली हुई है। उमसभरी गर्मी सितंबर के महीने में भी परेशान कर रही। दिन और रात के समय लोगों के पसीना छूट रहा है। तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रहा या सामान्य तापमान से 3.9 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीस दी न्यूनतम आर्द्रता 57 फीस दी रही। 1 अक्टूबर से मिलेगी गर्मी से राहत मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लखनऊ में 1 जून से लेकर अभी तक 665.8 मिली मीटर बारिश हुई है। जबकि इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 681.4 मिलीमीटर रहा है। अभी तक मानसून में सामान्य से करीब दो फीसदी कम बरसात दर्ज की गई है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/3aSXYT9